फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैहली-शोघी बाईपास सड़क पर बह रहा सीवेज, पेयजल दूषित होने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के साथ लगते मैहली-शोघी बाईपास सड़क पर दो दिन से सीवेज बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोची के पास सीवरेज लाइन का चैंबर बंद हो गया है। इससे शहर से निकलने वाला सीवेज यहां सड़क पर बह रहा है। सीवेज नाले से होते हुए निचले इलाकों में पहुंच रहा है। इससे पेयजल स्रोत दूषित होने और बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। नगर निगम से इसे दुरुस्त करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि दो दिन से चैंबर बंद होने से सारा सीवेज सड़क और नाले से होते हुए निचले इलाकों में पहुंच रहा है। उधर, पेयजल कंपनी का कहना है कि टीम मौके पर भेजी गई है। बंद पड़े चैंबर को बहाल कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें