शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सात नए हीटर लगाए गए हैं। लंबे समय से छात्र सर्दी के मौसम में अध्ययन के दौरान ठंड झेल रहे थे जिसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम उठाया है। नए हीटर लगने से अब पुस्तकालय के अध्ययन कक्षों में तापमान संतुलित रहेगा और छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। सर्दियों में तापमान काफी गिर जाने के कारण पुस्तकालय में बैठकर लंबे समय तक पढ़ना कठिन हो जाता था। कई छात्रों ने इस समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाया था। इसके बाद पुस्तकालय प्रबंधन ने स्थिति का आकलन कर हीटर लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जिसे मंजूरी मिलने के बाद तुरंत अमल में लाया गया। संवाद