फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: सैनिक से सात लाख रुपये की ठगी, फाइनेंस कंपनी से लिया था लोन

Sun, 21 Aug 2022 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

सैनिक ने साल 2020 में एक फाइनेंस कंपनी से 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। अब उसे चुकाना चाहते थे, लेकिन कंपनी के किसी फाइनेंसर का फोन नंबर नहीं था। इसलिए गूगल पर कंपनी का नंबर खोजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं का एक सैनिक करीब सात लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया है। सैनिक ने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। लोन का पैसा वापस देने के लिए गूगल पर सर्च कर कंपनी का नंबर ढूंढा। इस नंबर पर बात की तो दूसरी ओर से व्यक्ति ने खुद को कंपनी का एजेंट बताया। सैनिक ने उक्त व्यक्ति के दिए अकाउंट नंबर में विभिन्न माध्यमों से 6,99,000 रुपये जमा करवा दिए।

विज्ञापन


कुछ दिन बाद कंपनी के कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि अकाउंट में कोई भुगतान ही नहीं हुआ है। ठगी का एहसास होने पर सैनिक ने घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी गांव गतोल डाकघर दाबला तहसील घुमारवीं ने बताया कि वह भारतीय सेना में हवलदार हैं।

एक महीना छुट्टी पर घर आए हैं। साल 2020 में एक फाइनेंस कंपनी से 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। अब उसे चुकाना चाहते थे, लेकिन कंपनी के किसी फाइनेंसर का फोन नंबर नहीं था। इसलिए गूगल पर कंपनी का नंबर खोजा। एक नंबर मिला। उस पर कॉल किया तो बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम प्रियांश और खुद को कंपनी का एजेंट बताया।
विज्ञापन


उसे लोन रीपेमेंट करने के बारे में बताया तो उसने तीन बैंक अकाउंट नंबर दिए। इनमें अलग-अलग दिनों में विभिन्न ऑनलाइन के माध्यमों से 6,99,000 रुपये जमा करवाए। फाइनेंस कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल किया तो पता चला कि अकाउंट में कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें