शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में अदालत ने सात आरोपी छात्रों को राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने कुछ तय शर्तों के साथ आरोपियों को राहत प्रदान की। यह मामला बालूगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 22 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के छात्र दक्षेश अवस्थी ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके साथ रास्ता रोककर मारपीट की। इस मामले में पोवेंद्र कुमार उर्फ पम्मी, जनेश, रोहित कुमार, आशीष चौहान, किशोर कुमार, अंशुल मिन्हास और रोहित चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। संवाद