हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के पत्रकारिता और साइकोलॉजी विभाग के अलावा अब सात विभागों ने शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परिणामों को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। शुक्रवार को घोषित किए गए परिणाम में पीएचडी माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, भूगोल, विधि, जूलॉजी, बॉटनी, और टूरिज्म विभाग शामिल हैं। विवि के डीएस कार्यालय और इन विभागों ने अभी तक पीएचडी में सत्र 2023-24 के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के बाद होने वाली काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की है। विभाग जल्द वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेंगे।