शिमला। वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैैठक में वन मंजूरी से जुड़े 32 मामलों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। इसमें वन मंडल ठियोग के 3, वन मंडल शिमला शहरी के 9, शिमला ग्रामीण के 8 और कोटगढ़ क्षेत्र के 11 मामले शामिल थे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में वन संरक्षण अधिनियम के तहत अधिकतर मामले लंबित हैं। उन्होंने लंबित मामलों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य औपचारिकताएं पूर्ण करना नहीं है बल्कि विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। संवाद