फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य करें तय : पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने प्रदेश सरकार की चिट्टा मुक्त पंचायत शपथ पहल की सराहना की है। समिति ने कहा कि प्रदेश को केवल चिट्टा मुक्त नहीं, बल्कि पूर्णतः नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए। राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि नशे की समस्या केवल चिट्टा तक सीमित नहीं है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार हिमाचल में 15 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 30 फीसदी पुरुष शराब का सेवन करते हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की खपत शहरी क्षेत्रों से ज्यादा है। पुंडीर ने कहा कि प्रदेश को केवल चिट्टा मुक्त नहीं, बल्कि पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए। चिट्टे के अलावा कई सिंथेटिक नशे भी प्रचलन में हैं। सरकार को विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें