फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस मामले में समझौते के बाद सजा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला न्यायालय परिसर चक्कर में आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 10 साल पुराने मामले का दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से निपटारा हो गया। लोक अदालत ने समझौते के आधार पर आरोपी की छह महीने की सजा और 7.20 लाख रुपये मुआवजे के आदेश को रद्द कर दिया। विशेष लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी गौरव महाजन और सदस्य निधि की पीठ ने आरोपी की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए समझौता शुल्क भी माफ कर दिया। शिकायतकर्ता खेमराज वर्मा ने दीवान चंद के खिलाफ वर्ष 2016 में चेक बाउंस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। 27 मार्च, 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी और 7.20 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए थे। निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ दीवान चंद ने अपील दायर की थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया। शिकायतकर्ता ने लोक अदालत को बताया कि उसे समझौते के तहत पूरी राशि मिल चुकी है और वह मामले को समाप्त करना चाहता है। इसके बाद लोक अदालत ने समझौते के आधार पर अपील स्वीकार करते हुए निचली अदालत के दोषसिद्धि और सजा संबंधी आदेश को रद्द कर दिया तथा आरोपी को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें