शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला शिमला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मास्टर वर्ग बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष आयु से अधिक के 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में मंगलवार को 100 मैच खेले गए जिसमें जिला शिमला के अनुभवी और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। इस दौरान 50 मैच खेले जाएंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर तुर्की, विजय धोटा, विकास सूद, सन्नी पापटा, डॉ हिमांशु और उदित करोल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद