फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वरिष्ठ नागरिकों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ संजौली ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संघ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। संघ के सचिव विजय सनोरिया ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान पर विचार साझा किए। हेल्पेज इंडिया ने डिजिटल अपराधों से बचाव और स्मार्टफोन के सुरक्षित उपयोग पर प्रस्तुति दी। वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी, संदिग्ध फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने को कहा। उपाध्यक्ष पीआर गुप्ता ने स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत और कविताएं शामिल थीं। इस मौके पर लता गुप्ता भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें