फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वामी विवेकानंद के विचारों पर संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को शोध समिति ने स्वामी विवेकानंद के विचारों के वर्तमान शोध में प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में डॉ. रमेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शोध समिति के सह-संयोजक नेक राम ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म को विश्व पटल पर पहचान दी। मुख्य अतिथि डॉक्टर रमेश ठाकुर ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद के विचारों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान योगी और विचारक थे। उन्होंने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में अपने विचारों से परिवर्तन लाने का कार्य किया। संगोष्ठी के समापन पर शोध समिति के हिंदी विभाग के प्रमुख वैभव भारतीय ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में एबीवीपी शिमला विभाग के संगठन मंत्री अश्विनी ठाकुर, शोध प्रांत सह-संयोजक सर्वेश दीक्षित, काकु राम, आशीष मिश्रा और देवेंद्र आदि ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें