फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में भूगोल विषय पर संगोष्ठी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के भूगोल विभाग ने संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जियोग्राफिकल सोसायटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें प्रदेश और देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वान, प्राध्यापक और शोधार्थी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि भूगोल अब केवल पारंपरिक विषय नहीं रहा बल्कि जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण, संसाधन प्रबंधन और सतत विकास जैसे मुद्दों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. डीडी शर्मा ने कहा कि भूगोल विषय वर्तमान में एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। इसके लिए नई नीतियों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की आवश्यकता है। आयोजन सचिव डॉ. बीआर ठाकुर ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य विषय की घटती लोकप्रियता पर चर्चा कर ठोस रणनीति तैयार करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें