शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) शिमला में सोमवार को भारतीय लोकनाट्य : लोक की सांस्कृतिक विरासत का संवाहक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संस्थान की शासी निकाय की अध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा कुमार ने किया। इस मौके पर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के कुलपति प्रो. आरपी तिवारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। संगोष्ठी का संयोजन प्रो. राजेंद्र सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में दिल्ली विवि के हिंदी के पूर्व प्रोफेसर राजेंद्र गौतम ने अपने विचार रखे। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने लोकनाट्य की जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी और जन संपर्क अधिकारी अखिलेश पाठक मौजूद रहेे। ब्यूरो