शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) शिमला में भूले-बिसरे महानायक : स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के गुमनाम वीर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बुधवार को शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रो. अग्निहोत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले असंख्य गुमनाम सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित रखना इतिहासकारों की ही नहीं बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। पंजाब में चले क्रांतिकारी, धार्मिक और किसान आंदोलनों की जानकारी दी। संगोष्ठी में संस्थान के फेलो प्रो. एस. राघवन, विवि के पर्यटन विभाग के डॉ. नितिन व्यास, एबीवीपी के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार मिश्र, डॉ. प्रियंका वैद्य, सह-संयोजक डॉ. नीरज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अखिलेश पाठक ने हिस्सा लिया। संवाद