शिमला। राजधानी शिमला में रेट लिस्ट न दर्शाने वाले विक्रेता अब खाद्य आपूर्ति विभाग में जुर्माना देने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक शिमला शहर से करीब 15 फल और सब्जी विक्रेता नोटिस मिलने के बाद जुर्माना जमा करवा चुके हैं। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्णचंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रेट लिस्ट न दर्शाने वालों संचालकों पर आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। शहर के सब्जी मंडी, संजौली, मल्याणा, पंथाघाटी, ढली और आसपास के इलाकों में फलों और सब्जियों की रेट लिस्ट न दर्शाने पर हाल में ही निरीक्षण किया था।