शिमला। जिले में लगभग 616 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम को शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट (एसआइएमएमए) संचालित कर रहा है। इसके तहत जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च और माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को 36 घंटे का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवाओं का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9988874789 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी अधिकारी प्रवीन नगराईक ने दी। संवाद