फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरकारी कॉलेजों की रैंकिंग में आरकेएमवी शिमला को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की टियर-1 आंतरिक रैंकिंग में राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी रैंकिंग में आरकेएमवी को 1100 में से 1020 अंक मिले हैं। रैंकिंग में कॉलेज ने कुल 92.7 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विभाग की ओर से तैयार की गई इस रैंकिंग में विभिन्न मानकों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। कॉलेज प्राचार्य अनुरिता के अनुसार रैंकिंग में बेहतर स्थान शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्राओं के समग्र विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें