चंबा के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को टीके लगाए गए।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 5,061 में से 3,299 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। यह कुल लक्ष्य का 65 फीसदी है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान शाम 5 बजे तक चलता रहा। इसके लिए 64 सेंटर तैयार किए गए थे। बीते शनिवार को 26 सेंटरों में 61.46 फीसदी कर्मियों को टीका लगाया गया था। कई क्षेत्रों में कर्मचारी टीका लगाने से कतरा रहे हैं जबकि सर्वर में बार-बार आ रही दिक्कत की वजह से भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। टीकाकरण को लेकर जो पोर्टल तैयार किया गया है, उसमें खामियां हैं। कुछ जगहों पर समय रहते मैसेज न पहुंचने से कम ही कर्मचारी पहुंच रहे हैं। पोर्टल पर टीका लगाने वाले शख्स का नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि अपलोड किया जाता है, जिसके बाद मैसेज आता है।
जिला लक्ष्य टीके लगे
किन्नौर 36 29
शिमला 687 369
हमीरपुर 776 511
सोलन 587 343
कुल्लू 320 202
बिलासपुर 257 173
ऊना 487 338
मंडी 400 257
सिरमौर 137 102
चंबा 194 100
कांगड़ा 1056 773
लाहौल स्पीति 124 102