फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री से बैठक के बाद कर्मचारियों ने टाली हड़ताल

विज्ञापन
Sebh socity extend their strik
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक तक
विज्ञापन

कर्मियों ने टाली हड़ताल
शिमला। सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने कैबिनेट की बैठक तक अपनी हड़ताल टाल दी है। प्रदेश सचिवालय में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ हुई सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इस बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। यह मामला वित्त विभाग के पास भेजा है। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि यदि 6 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में भी उनके लिए कोई नीति की घोषणा नहीं हुई तो हड़ताल पर चले जाएंगे। अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि फिलहाल हड़ताल टाल दी है। कर्मचारी सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें