शिमला। एसडीएम ग्रामीण मंजीत शर्मा के लिए शनिवार को जिला प्रशासन शिमला ने विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। मंजीत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सम्मान समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मंजीत शर्मा के दीर्घ और समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंजीत शर्मा के प्रशासनिक योगदान की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। मंजीत शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा के दौरान उन्हें महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए। ब्यूरो