शिमला। एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढली को गोद लिया। उन्होंने स्कूल का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत की। यह स्कूल वर्तमान में नगर निगम के सामुदायिक भवन में चल रहा है। वर्ष 2020 में फोरलेन की जद में आने से स्कूल के भवन को गिरा दिया था। ओशिन शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक ऐसे स्कूल को गोद लिया है, जहां कम सुविधाएं होने क बावजूद भी अध्यापक और विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ओशिन शर्मा ने स्कूल भवन को बेहतर बनाने सहित विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम करने की बाद कही। इस अवसर पर केंद्र मुख्य शिक्षक ढली लोकेंद्र नेगी, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष निर्मला शर्मा सहित अन्य शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे। संवाद