शिमला। शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के स्काउट्स ने हिमाचल की संस्कृति का प्रदर्शन किया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की संजौली इकाई के रोवर कुणाल ठाकुर और रेंजर्स नेहा तथा कामाक्षा ने मेघालय में आयोजित मिशन लाइफ एवं आत्मरक्ष एकीकृत कार्यशाला में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और मिशन लाइफ से जुड़ी गतिविधियों के साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण, शारीरिक गतिविधियों और अनुशासन आधारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यशाला में संजौली के प्रतिभागियों ने हिमाचल की समृद्ध संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी। शिलांग के प्रसिद्ध एलिफेंट फॉल्स और वार्ड्स लेक का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण भी किया। प्रधानाचार्य प्रो. भारती भागरा ने कुणाल, नेहा और कामाक्षा को बधाई दी। संवाद