शिमला। घणाहट्टी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। घायल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रेम शर्मा और उनका भतीजा साहिल स्कूटी पर सवार होकर कंडा से घणाहट्टी की ओर जा रहे थे। घणाहट्टी बाजार के पास एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रेम शर्मा को चोटें आई हैं जबकि स्कूटी को भी क्षति पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक अमन के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो