फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वैज्ञानिक राकेश को मिला गौरव पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिंदी तकनीकी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमाचल के वरिष्ठ रक्षा वैज्ञानिक राकेश कुमार ठाकुर को भारत सरकार द्वारा राजभाषा गौरव पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रदान किया। यह सम्मान राकेश ठाकुर की तकनीकी हिंदी में प्रकाशित पुस्तक उच्च तनाव-दर पर अभियंत्रिकी पदार्थों का परीक्षण के लिए दिया है। यह पुस्तक रक्षा अनुसंधान में प्रयुक्त उच्च तनाव दर परीक्षण विधियों और संबंधित तकनीकों पर आधारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें