फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, कम रही हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शीतकालीन अवकाश के बाद वीरवार को शिमला जिले के सरकारी स्कूल खुल गए। पहले दिन विद्यार्थियों की हाजिरी उम्मीद से कम रही। अधिकांश स्कूलों में 50 प्रतिशत से भी कम बच्चे कक्षाओं में पहुंचे। लंबे अवकाश के बाद स्कूल खुलने से जहां शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हुईं वहीं कम उपस्थिति ने शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। कई स्कूलों में कक्षाएं खाली नजर आईं। प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तर के स्कूलों में यही स्थिति देखने को मिली। नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं में भी उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार की प्रधानाचार्य सुमन मच्छान ने बताया कि कुछ दिनों में छात्राओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें