फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेलकूद प्रतियोगिता में गुम्मा स्कूल ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मा की टीम ने जिला स्तरीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीते। अध्यापक सुनील शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुश्ती स्पर्धा में शीतल, कोमल और भानु ने रजत पदक जीते। कोमल, यशिका और दिव्यांशी ने कांस्य पदक हासिल किए। जूडो में यशिका और दिव्यांशी ने रजत पदक जीते। कोमल और भानु ने जूडो में भी कांस्य पदक अपने नाम किए। कुराश प्रतियोगिता में यशिका, कोमल, भानु और दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें