फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंडर-19 प्रतियोगिता में ढली विद्यालय ने जीते दो खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने मार्चपास्ट और सुभाषित श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संस्कृत गीतिका में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू में किया गया। प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ढली विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया। इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य सुशीला हंसरेट्टा ने विद्यार्थियों, अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें