शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में खंड स्तरीय अंडर-19 शिमला जोन-2 खेलकूद प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। खो-खो में धामी ने पाहल को हराकर खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वॉलीबॉल में धामी और घणाहट्टी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में 13 स्कूलों के करीब 300 छात्र भाग ले रहे हैं। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। स्कूल प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में खंड के 13 स्कूलों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के साथ सांस्कृतिक स्पर्धाएं भी हो रही हैं।