शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली की छात्राओं ने जोनल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्कृत गीतिका, सुभाषित, भाषण और मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में भी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विद्यालय की छात्राओं जोनल स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर छात्राओं का विद्यालय प्रबंधन ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने बधाई दी। प्रधानाचार्य सुशीला हंसरेटा ने छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।