फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संस्कृत कॉलेज फागली में सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में दो दिवसीय सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कृत भाषा के संरक्षण तथा बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीतिका, सूत्रान्ताक्षरी, लघु प्रश्नोत्तरी, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें