फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्कूली बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश, तालियों से गूंजा मालरोड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2026 के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने जुम्बा और बॉलीवुड गानों पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मालरोड पर पीएमश्री विद्यालय टुटू के बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जावां..गीत पर प्रस्तुति देकर देशभक्ति का संदेश दिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोर्टमोर सहित सात स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी जुम्बा और बॉलीवुड नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार, समरहिल, टुटू, अप्पर सनहोग, सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दिए। इस अवसर पर मालरोड पर स्थानीय और देश-विदेश से आए पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी। इस दौरान विद्यार्थियों ने जय हो, तेरी मिट्टी और अन्य पंजाबी गानों ने लोगों से वाहवाही लूटी। इस दौरान फन कैरेक्टर्स ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनमें किंग कॉन्ग कैरेक्टर की नकल उतारने वाला गोरिला, पोलर बीयर, गोल्डन स्टैच्यू, पांडा, टेडी बियर शामिल रहे जो मुख्य रूप से बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान बच्चे और बड़े सभी इनके साथ सेल्फी लेते हुए और बच्चे खेलते हुए खूब उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें