फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 10 फरवरी से होंगी शुरू

Tue, 10 Jan 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध संस्थानों में स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की नियमित और री अपीयर परीक्षाओं के लिए जारी किए गए शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध संस्थानों में स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की नियमित और री अपीयर परीक्षाओं के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार पीजी की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी, जो 16 मार्च तक चलेंगी। पीजी कोर्स में एमए समाज शास्त्र, हिंदी, इंग्लिश, गणित, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, लोक प्रशासन, एलएलबी, अर्थशास्त्र, एम कॉम, एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स, पर्यावरण विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, एमबीए, एमसीए सहित अन्य कोर्स की नियमित पहले और तीसरे, री अपीयर दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी की गई डेटशीट के अनुसार आम तौर पर नवंबर और दिसंबर में आयोजित की जाने वाली पीजी की ये परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू कर दी जाएंगी। 19 फरवरी को विवि में अवकाश और छात्रावासों के बंद होने की समस्या को देखते हुए शुरुआती दौर में री अपीयर ईवन सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। 19 के बाद नियमित पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। विद्यार्थी पीजी कोर्स के जारी शेड्यूल को एडमिशन पोर्टल और विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह परीक्षाएं कितने परीक्षा केंद्रों में होंगी, इसको लेकर विवि अलग से जानकारी जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें