शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन ने बीए और बीकॉम के दूरस्थ शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (पीसीपी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें जुलाई बैच के बीए और बीकॉम दूसरे तथा तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों को शामिल किया है। व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों से सीधे संवाद करने तथा मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने बीए के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम जारी किए हैं। बीए तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम की अंतिम तिथि एक दिसंबर जबकि बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए 12 दिसंबर निर्धारित की है। संवाद