शिमला। न्यू शिमला के सेक्टर दो स्थित नेगी मार्केट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम कई दिन से बंद पड़ा है। इस कारण स्थानीय लोगों और कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी एवं रझाणा पंचायत के पूर्व प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि छह महीने से एटीएम बंद है। कई बार इसकी शिकायतें कर चुके हैं। बैंक को इसे शुरू करना चाहिए। स्थानीय निवासी गौरव ने कहा कि लोगों को एटीएम के लिए अब सेक्टर दो बस स्टैंड जाना पड़ रहा है। संवाद