फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में सुनाई सत्यनारायण कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार को शरद पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा सुनाई गई जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा का आयोजन सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चला। मंदिर के पुजारी पंडित उमेश नौटियाल ने विधि-विधान से कथा सुनाई और भगवान सत्यनारायण की महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान गरीब ब्राह्मण, लकड़हारे, साधु वणिक और राजा उल्कामुख से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। पुजारी ने बताया कि भगवान सत्यनारायण की आराधना मनुष्य को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें