फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सत्यम बने एबीवीपी फागली इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली (शिमला) में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इकाई अध्यक्ष सत्यम शर्मा को चुना गया। अनमोल, शगुन, प्रशांत, सावन उपाध्यक्ष, इकाई सचिव तमन्ना सकलानी, सह सचिव पारुल, पवन, राहुल और हर्षिता चुने गए। सोशल मीडिया प्रमुख आकर्ष शर्मा, मीडिया प्रमुख पंकज, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख कामाक्षी, खेलो भारत प्रमुख चिराग, एसएफडी प्रमुख आदित्य और अंशुल बनाए गए। परिषद की बैठक में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व इकाई अध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री प्रदीप ठाकुर, चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशुल शर्मा उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें