जुन्गा (शिमला)। विकास खंड मशोबरा की पंचायत सतलाई में नई पंचायतों के गठन के बाद पहली ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान जय सिंह ठाकुर ने की। बैठक में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधान जय सिंह ठाकुर ने लोगों से सतलाई पंचायत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को चिट्टा के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया गया। नवगठित पंचायत के झंडी वार्ड में वन अधिकार अधिनियम के तहत एक समिति का गठन हुआ। इस मौके पर बीडीसी सदस्य दौलत राम भी मौजूद रहे। संवाद