जेईईई मेन्स परीक्षा के पेपर एक के शनिवार को घोषित हुए परिणाम में सार्थक गुप्ता ने हिमाचल में टॉप किया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत परीक्षा लेने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक सार्थक गुप्ता ने 99.89 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा पास की है। सार्थक गुप्ता की इस उपलब्धि से परिजनों और उनके शिक्षकों में खुशी की लहर है।