फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: किचन पाक कला में सपना और तुषार बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) कुफरी में हिमाचल प्रदेश एवरेस्ट बेटर किचन पाक कला प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल एवरेस्ट बेटर किचन पाक कला में सपना और तुषार विजेता बने। इसमें युवा शेफ और हॉस्पिटैलिटी के विद्यार्थियों ने अपने पाक कला कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन बेटर किचन मैगजीन की ओर से किया गया। निर्णायक मंडल में शेफ नंद लाल शर्मा, शेफ सुरिंदर कुमार, शेफ अमित डोगरा, कमल शर्मा और ग्यारू राम ठाकुर शामिल रहे। आईएचएम के प्रधानाचार्य मुकुल डिमरी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें