शिमला। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एपीजी शिमला विश्वविद्यालय और निष्काम सृजन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय परिसर की पहाड़ियों पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बॉटल ब्रश तथा जैकरांडा के पौधे रोपे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने मां प्रकृति के नाम एक पंक्ति का संकल्प लेकर की। प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर विवि के प्रो. वाइस चांसलर रमेश चौहान, रजिस्ट्रार आरके शर्मा, पत्रकारिता विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी शर्मा, डीन छात्र कल्याण डॉ. नीलम रतन, डॉ. विजय सहित अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद