फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शकराह के सेदन गांव में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। टुटू विकास खंड की शकराह पंचायत के सेदन गांव में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सहयोग से आयोजित किया। इस दौरान 45 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला उमेश वर्मा ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर शकराह ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, सदस्यों और सेदन गांव के स्थानीय निवासियों ने सक्रिय भागीदारी की। ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें