फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर धामी में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राजकीय महाविद्यालय धामी में मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। एनएसएस, एनसीसी, रोवर-रेंजर्स, ईको क्लब और वन विभाग धामी के संयुक्त तत्वावधान में सोलह मील में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें