फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: संजीव कुमार गांधी को मिली नई जिम्मेदारी, बने हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के एमडी

Tue, 27 Oct 2026 10:51 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी की नई तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। उन्हें शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 24 अक्तूबर, 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संजीव कुमार गांधी हिमाचल प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले उनकी तैनाती कांगड़ा स्थित हिमाचल बैकवर्ड क्लासेज फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में प्रबंध निदेशक के पद पर की गई थी। अब उन्हें शिमला स्थित जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर यह आदेश जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक, यह नियुक्ति जनहित में तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें