फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली हेलीपोर्ट जयराम की देन : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि वर्ष 2021 के अंत में शिमला संजौली हेलीपोर्ट की सेवाएं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आरंभ की जा चुकी हैं। कांग्रेस सरकार ने आते ही सेवाओं और हेलीपोर्ट की सेवाएं बंद कर दीं और अब चार वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर सेवाओं को दोबारा आरंभ करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गईं हेलीपोर्ट सेवाओं के साक्षी उस समय के जिला के अधिकारी एवं जनता है। संजौली-ढली टनल, आईजीएमसी का नया ब्लॉक, चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत और शिमला सचिवालय के नए भवन का निर्माण कार्य भाजपा सरकार में पूरा हो चुका था लेकिन कांग्रेस सरकार समय और जनता के पैसों की बर्बादी करके दोबारा पूर्व के कार्य को शुरू कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें