फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज के विद्यार्थियों ने जीते पांच पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संजौली कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डिग्री कॉलेज करसोग में आयोजित युवा महोत्सव ग्रुप दो संगीत समारोह में शानदार प्रदर्शन कर पांच पुरस्कार जीते हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों की टीम का वीरवार को कॉलेज लौटने पर स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन के लिए संगीत शिक्षक डाॅ. रोहित मोक्टा और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कॉलेज की टीम ने इस युवा महोत्सव में ग्रुप सांग वेस्टर्न में पहला स्थान। इसमें कुशान मेहता, ईरेश शर्मा, टिया वर्मा, कनिका, विभूति, आरोहि, विक्रम अभ्या और ईशान ने प्रस्तुति दी थी। भारतीय समूह गान में शामिल जतिन, राहुल चौहान, टिया वर्मा, कनिका, सुप्रिया शर्मा, ईशान भारद्वाज, दिव्यांया, शिवांश शर्मा और सूर्यांश ने दूसरा स्थान पाया। फोक आर्केस्ट्रा की स्पर्धा में कॉलेज ने दूसरा स्थान पाया। इसमें कॉलेज छात्र जतिन, निशांत , चौहान, अतुल, अभय, वरुण शर्मा , दिव्यांशु, नवतेश चौहान, अभिन्न नेगी और सूर्यांश शामिल रहे। सुगम संगीत की स्पर्धा गजल गायन में जतिन ने दूसरा स्थान हासिल किया। सितार वादन स्पर्धा में नवतेश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें