फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला में दो दिन में आत्महत्या का दूसरा मामला, अब सफाई कर्मचारी फंदे से लटका

Tue, 19 Mar 2024 10:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 राजधानी शिमला में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना के तहत लक्कड़ बाजार क्षेत्र का है।
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या की(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना के तहत लक्कड़ बाजार क्षेत्र का है। शहर के एक निजी स्कूल में कार्यरत कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान रोहित(25 ) पुत्र धनीराम गांव पाटली, किरतपुर जिला बिजनौर(उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। रोहित हाल में भराड़ी में रह रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है। बीते कल छोटा शिमला थाना क्षेत्र में भी पूर्व आईएएस के बेटे ने आत्महत्या की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें