शिमला। राजधानी के गुुरुद्वारा साहिब बालूगंज में वीरवार को गुरु अमर दास के प्रकाश पर्व पर विशेष समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे से सुखमनी साहिब संगती पाठ के साथ हुआ। यह पाठ दोपहर 12:45 बजे तक चला। इसके बाद महिलाओं ने 12:45 से 1:15 बजे तक गुरबानी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कीर्तन करने वाली महिलाओं में पूनम ग्रोवर, रीतू कुकरेजा, मनजीत कौर और रविंदर कौर शामिल थीं। इसके बाद 1:15 से 1:40 बजे तक नीरज ग्रोवर और गुरदर्शन सिंह ने शब्द कीर्तन किया। अंत में मौजूद संगत को गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। संवाद