फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सनातन धर्म सभा ने सम्मानित किए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सनातन धर्म सभा अनाज मंडी शिमला की ओर से शनिवार को एसडी स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस दौरान सभा प्रबंधन की ओर से सभी अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के सचिव संजीव कुठियाला ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अध्यापकों और सभा के सदस्यों का स्वागत किया। स्कूल के प्रबंधक रक्षित भागड़ा ने स्कूल की ओर से हासिल की जा रही उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी साझा की। प्रधानाचार्य विजय सिंह ठाकुर ने सभा प्रबंधन को स्कूल की आगामी गतिविधियों और योजनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद, उपप्रधान दीपक लाल सूद, प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता, गोपाल कृष्ण डोरा, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा (पिंटू), उपसचिव अशोक सोहल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद, औषधालय संयोजक चेतन शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें