फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समर्थ खेलेंगे अब चेस का नेशनल

विज्ञापन
आकलैंड स्कूल के समर्थ गुप्ता ने सीआईएससीई रीजनल चेस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के लिए  चयनित
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र समर्थ गुप्ता ने अमृतसर में आयोजित सीआईएससीई रीजनल चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। समर्थ ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित कर लिया है। यह टूर्नामेंट श्री गुरु हरकृष्ण सकेंडरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हुआ। इसमें विभिन्न जोन से आए 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समर्थ गुप्ता ने मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर राष्ट्रीय स्पर्धा में जगह बना ली है। स्कूल की अंडर-17 टीम ने भी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है। स्कूल प्राचार्य रूबेन जॉन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थ ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें