शिमला। रामपुर में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में समग्र शिक्षा विभाग ने स्टेम (साइंस टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स) प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई है। यह पहली बार है कि समग्र शिक्षा ने अपने प्रोजेक्ट्स को इस मेले में प्रदर्शित किया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों के नवाचारी प्रयासों की सराहना की। समग्र शिक्षा के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि यह पहल हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सुधार और नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्टेम की कोआर्डिनेटर सोनिया शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और नई शिक्षण पद्धतियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वह छात्रों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित कर सकें। प्रदर्शनी के लिए मॉडल सरकारी स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवाकर दत्त के मार्गदर्शन में तैयार किए हैं। ब्यूरो